Apni Dukan

Showing posts with label plight of Aboriginals in India. Show all posts
Showing posts with label plight of Aboriginals in India. Show all posts

Friday, 19 May 2017

1918 में पहली बार इस्तेमाल हुआ हिन्दू धर्म शब्द , ब्राह्मण नहीं इस देश का निवासी

तुलसीदास ने रामचरित मानस मुगलकाल में लिखी , पर मुगलों की बुराई मे एक भी चौपाई नही लिखी ?
क्यों ?

क्या उस समय हिंदू मुसलमान का मामला नहीं था ? हां उस समय हिंदू मुसलमान का मामला नहीं था
क्योंकि उस समय हिंदू नाम का कोई धर्म ही नहीं था

तो फिर उस समय कौनसा धर्म था ?

उस समय ब्राह्मण धर्म था और ब्राह्मण मुगलो के साथ मिलजुल कर  यहाँ तक कि आपस में रिश्तेदार बनकर भारत पर राज कर रहे थे उस समय वर्ण व्यवस्था थी , वर्ण व्यवस्था में शुद्र अधिकार वंचित था कार्य सिर्फ सेवा करना था मतलब सिधे शब्दों में गुलाम था


तो फिर हिंदू नाम का धर्म कब से आया ?

ब्राह्मण धर्म का नया नाम हिंदू तब आया जब वयस्क मताधिकार का मामला आया , जब इंग्लैंड में वयस्क मताधिकार का कानून लागू हुआ और  इसको  भारत में  भी लागू  करने की बात हुई ,
इसी पर  तिलक  ने बोला  “ क्या ये तेली  तम्बोली   संसद में जा कर तेल बेचेगा  क्या ??  इसलिए स्वराज  इनका   नहीं  मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है , हिन्दू शब्द का प्रयोग  पहली  बार १९१८  में इस्तेमाल किया गया

तो ब्राह्मण धर्म खतरे में पड गया क्यों ?

क्योंकि भारत में उस समय अँगरेजों का राज था वहाँ वयस्क मताधिकार लागू हुआ तो फिर भारत में तो होना ही था

ब्राह्मण 3.5% है
अल्पसंख्यक है
राज कैसे करेगा ?

ब्राह्मण धर्म के सारे ग्रन्थ शुद्रों के विरोध में मतलब  हक अधिकार छिन ने के लिए शुद्रों कि मानसिकता बनाने के लिए षड्यंत्र के रूप में आज का ओबीसी ही ब्राह्मण धर्म का शुद्र है
SC (अनुसूचित जाति)) के लोगों को तो अछुत घोषित कर वर्ण व्यवस्था से बाहर रखा क्योंकि उन्होंने ही युरेशियन आर्यों से सबसे ज्यादा संघर्ष किया ,
ST (अनुसूचित जनजाति)के लोग तो जंगलों में थे उनसे ब्राह्मण धर्म को क्या खतरा उनको तो युरेशियन आर्यों के सिंधु घाटी सभ्यता  से संघर्ष के समय से ही वन में जाने रहने को मजबूर कर दिया उनको  वनवासी कह दिया
इसलिए ब्राह्मणों ने षड्यंत्र से हिंदू शब्द का इस्तेमाल किया जिससे सबको समानता का अहसास हो
परन्तू ब्राह्मणों ने समाज में व्यवस्था ब्राह्मण धर्म कि ही रखी उसमें जातियां रखी जातियां ब्राह्मण धर्म का प्राण तत्व है इसके बिना ब्राह्मण का वर्चस्व खत्म है
इसलिए  उस समय हिंदू मुसलमान कि समस्या नहीं थी ब्राह्मण धर्म को जिंदा रखने के लिए वर्ण व्यवस्था थी
उसमें शुद्रों को गुलाम रखना था
इसलिए
तुलसीदास जी ने मुसलमानों केविरोध में नहीं शुद्रों के विरोध में गुलाम बनाए रखने के लिए लिखा

ढोल गवार शुद्र पशु नारी
सकल ताडन के अधिकारी
अब जब मुगल चले गये देश में SC/ST/  OBC के लोग ब्राह्मण धर्म के विरोध में ब्राह्मण धर्म के अन्याय अत्याचार से दुखी होकर इस्लाम अपना लिया तो ब्राह्मण  अगर मुसलमानों के विरोध में जाकर षड्यंत्र नहीं करेगा तो   SC/ST/OBC  के लोगों को प्रतिक्रिया से हिंदू बना कर
बहुसंख्यक लोगों का हिंदू के नाम पर ध्रूवीकरण करके अल्पसंख्यक ब्राह्मण बहुसंख्यक बनकर राज कैसे करेगा
इसलिए आज हिंदू मुसलमान कि समस्या देश में खडी कि गई तथा कथित हिंदू(  SC ST OBC) मुसलमान लडे तथाकथित हिंदू (SC ST OBC )मरे या मुस्लिम दोनों तरफ मूलनिवासी का मरना तय है
क्या कभी सुना है की किसी दंगे में  कोई ब्राह्मण मरा है जहर घोलनें वाले कभी जहर नहीं पिते हैं


इसलिए, युरेशियन सेफ का सेफ कोई दर्द नहीं कोई फर्क नहीं आराम से टीवी में डिबेट को तैयार

Saturday, 2 April 2016

हिंडाल्को कम्पनी को जमीन देने के लिए चलाया आदिवासी बस्ती पर बुलडोज़र : डॉ लखन सिंह

जन उदय :ओड़िसा, छतीसगढ़ , मध्य प्रदेश , बिहार , झारखंड महाराष्ट्र आदि से आय दिन खबरे आती है की नक्सलियो ने ये कर दिया , वो कर दिया लेकिन सच्चाई इसके विपरीत होती है ,क्योकि इन जगहों पर बड़ी बड़ी कम्पनियो को जमीन देने के लिए सरकार पुलिस , प्रशासन और हत्यारों का सहारा लेती है जो आदिवासी जमीन अपनी जमीन नहीं देते उनके परिवारों को जेल में डाल दिया जाता है , फिर भी न माने तो डराया धमकाया जाता है और अगर फिर भी न माने तो उनकी बहन बेटियो का बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी जाती है

ऐसा ही एक और केस छतीसगढ़ में सामने आया , जहा पर सामाजिक कार्यकर्ता रिन चिन सहित दो आदिवासी महिलाओ को गिरफ्तार किया थाने में . 250 महिलाओ ने घेरा थाना तमनार को . महिलाओ की मांग जिनके मकान तोड़े है ,उसके लिए जिम्मेदार लोगो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज़ की जाये . प्रतिबंधित धारा और अपराध 79 /16 _184, 294. रद्द किया जाये ।

लोगो ने मुचलका भरने से इंकार किया. अभी भी महिलाये थाने का घेराव जारी .
रायगढ़ जिले के ग्राम बनखेता में हिंडाल्को माइनिंग के लिए गांव के 2 परिवारो के घरो को बुलडोजर चलकर तहस नहस कर दिया गया .

विरोध करने पर 2 महिलाओ सनीरो विरहोर, निर्मला सिदार सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता रिनचिन को तमनार थाने लाया गया हे।। विरोध स्वरुप गांव वाले तमनार में एकत्रित हो रहे हे।।।
दोनों परिवारो को 30 तारीख तक घर खाली करने का नोटिस 31 तारीख को ही प्राप्त हुआ और आज प्रशासन ने घरो को पूणतः तोड़ दिया ।

जिला प्रशासन की यह कार्यवा ही पूणतः उधोग समूह के दवाव में की गई हे जो पूरी तरह जन विरोधी हे।। प्रदेश में आदिवासियों को उनके जंगल, जमीन और घरो से जबरन उजाड़ने की घटनाये लगातार बढ़ रही हैं।। यहाँ तक की मर्जी के बगैर प्रक्रिया का सही ढंग से पालन न करते हुए जमीनों का अधिग्रहण हो रहा हे यहाँ तक की पुनर्वास के बिना ही घरो को तोड़कर बेघर किया जा रहा हैं। प्रदेश के मुखिया को इन मामलो का संज्ञान लेते हुए तत्काल दिशा निर्देश जारी करने चाहिए।


छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए महिला साथियो की नि शर्त रिहाई की मांग करता हे।। बिना पूर्व सुचना के घर तोड़ने वाले दोषी अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही और प्रभावितों के उचित उचित व्यवस्थापन की मांग करता हे।
लिखने तक 250 महिलाये थाने के सामने घेरे खड़ी है ,अधिकारियो से चर्चा चल रही है