Apni Dukan

Showing posts with label Hindu terrorism. Show all posts
Showing posts with label Hindu terrorism. Show all posts

Sunday, 3 December 2017

लोकतंत्र लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगी सेना : सेना का भगवाकरण यानी ब्राह्मणों द्वारा सेना का आतंकी इस्तेमाल :


जन उदय : सेना में भ्रष्टाचार  उबर कर सामने आ  चुका है लेकिन सिर्फ ये एक मुद्दा नहीं जिसकी  वजह से डर  लगे . बल्कि असली मुद्दा यही है की सेना  के  जवानो में एक ऐसा राष्ट्रवाद का जहर  घोला जा रहा है जिसके जरिये सेना एक जातिय और धार्मिक आहार पर कट्टर बनती जा रही है और इसके सामने अब दलित नक्सलवादी , मुस्लिम आतंकवादी है और इस देश में केवल सवर्ण  ही राष्ट्रवादी  है देशभक्त है  और  ये सवर्ण  भाजपा , संघी , भगवा पण्डे , ही है  जो देश को अंधविश्वास और अज्ञान के अँधेरे में रखना चाहते है .  इनके ये काम कोई आज दस बीस साल में नहीं आये है बल्कि इसकी  इतिहासिक वजह है , इनका मानना  है दलित यानि शुद्र को सिर्फ सेवा का अधिकार है , उसका अपना कोई मानवीय अधिकार नहीं है  और अगर वह इस अधिकार  की मांग करता है तो धर्म का विरोध करता है और धर्म किसी  भी हाल में बचना चाहिए .

यही कारण रहा की आरक्षण होने के बावजूद  ८५ % सीट  पर ब्राह्मण और सवर्ण  विराजमान है और अपनी इस धूर्तता को छिपाने के लिए दिन रात प्रपंच रचता रहता है और पुरे देश को आरक्षण के बहाने  दलित के  खिलाफ जहर  घोलता  है .  बड़ी समान्य  ज्ञान की बात है की अगर किसी संसदीय  क्षेत्र में स्कूल कॉलेज , सडक , बिजली , डिस्पेंसरी , अस्पताल खोलना हो तो कितना समय लगेगा  , और इस कार्य को पंचायत , विधायक , सांसद  तीन तरफ से फण्ड  आता है  ??  तो अप कहेंगे हद से हद दस साल जयादा समय लगा तो बीस साल ,. लेकिन इस देश में  साथ सालो में ऐसा नहीं हो पाया  कारण ब्राह्मण – सवर्ण इस बात को चाहते  ही नहीं थे , की गरीब दलित , आदिवासी , शुद्रो के इलाको को विकसित  किया जाए यानी ये देश के विकास का पैसा खा गए , लोगो के मूह से निवाला छिना , शिक्षा  छिनी  तो इनसे बड़ा  गद्दार कौन  हो सकता है ??/  ये देश के सबसे बड़े गद्दार  और देशद्रोही है  लेकिन इनकी धूर्तता देखो  दो चार राजनैतिक  धड़े बना कर कहते है भ्रष्टाचार  हो .. नहीं ये भ्रस्तचार  नहीं  देशद्रोह है

 खैर  भारत के जातिवादी लोग आरक्षण का विरोध सिर्फ इसलिए नहीं करते की इसके आधार पर सदीओ से पिछड़े लोग आगे आ जाएंये , बल्कि इसलिए करते है की अगर ये पिछड़े लोग आगे बढ़ गए , पढ़ लिख गए तो इन ब्राह्मणवादीओ के सारे झूठे ग्रन्थ , भगवान् की पोल खोल देंगे , पुरे दुनिया अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और सबसे बड़ा डर यह की ये दलित पीड़ित लोग अपने उपर हुए हर जुल्म का बदला लेंगे , इसलिए यह जातिवादी लोग हमेशा घबराए रहते है और इनकी घबराहट आरक्षण के विरोध में साफ़ झलती है , , इन्हें दरअसल डर है और इनके सभी काम इसी डर और भय के आधार पर होते है

जैसे इन्हें कोई चिंता नहीं की आरक्षण के आधार पर क्लर्क , चपरासी , की नौकरी दलितों को मिल जाए लेकिन ये नहीं चाहते की आरक्षण के आधार पर दलितों को शिक्षा मेडिकल , इंजीनियरिंग , विज्ञान और रिसर्च में नहीं अनाए देना चाहते . और हुआ भी यही है आरक्षण का रोना जितना मर्जी रोते रहे लेकिन इन क्षेत्रो में दलितों का प्रतिशत बहुत ही कम है या कहे न के बारबार है , हर जगह ब्राह्मण , बनिए घुसे है और यही कारण है की देश अब बरबादी के कगार पर पहुच गया है पूरी दुनिया में भारत की थू थू हो रही है लेकिन इन बेशर्मो को कोई फर्क नहीं पढ़ता


जातिवादियो में एक बहुत बढ़ा डर इस बात का है की इनसे दलित बदला लेगा सो इन लोगो ने सेना में आरक्षण के लिए मना कर दिया यह कह कर की ये देश की सुरक्षा का सवाल है , बिलकुल सही देश की सुरक्षा के नाम पर इस जातिवादी सेना ने क्या किया है ?? हर जगह पीटने का इनका रिकॉर्ड है , हाँ कश्मीर , और आदिवासी क्षेत्र जहा पर गरीब लोग रहते है निहत्थे रहते है उनकी हत्या बलात्कार के अच्छे रिकॉर्ड है और यह हम नहीं कहते दुनिया के मानवधिकार सन्घठन कहते है

इसके अलावा जब सेना में आरक्षण है ही नहीं तो नौकरी के प्राथना पत्र में जाति क्यों पूछी जाती है ?? इस बात का इनके पास कोई जवाब नहीं , होगा भी नहीं क्योकि ये सब एक षड्यंत्र के तहत है यानी दलित को नहीं आने देना ताकि भविष्य में अगर कुछ हो जाए जैसे गृह युद्ध तो दलित सेना में नहि होंगे तो सेना दलितों का संहार बड़ी आसानी से कर सकेगी

इसके अलावा जाति के नाम पर सेना में रजिमेंट है मराठा , जाट , सिख आदि तो ये सब क्यों ?? अगर आप इमानदार है और देशभक्त है तो कम से कम देश की सेना में ये जातिवादी दृष्टिकोण नहीं होना चाहिए  

अब इस देश के हलात ऐसे है की आने वाले समय में एक गृहयुद्ध   लाजिम  है और ऐसा नहीं की ये जातिवादी  ब्राह्मणवादी  ताकते  इस बात को समझते नहीं  बल्कि ये लोग इतना समझते है की इन्होने सेना  में जातिवाद इतना भर  दिया है की अगर कोई भी खुनी  या रक्तहीन क्रान्ति होने लगी तो  उस वक्त सेना का इस्तेमाल इस  विद्रोह को दबाने  के लिए इस्तेमाल करेंगे .

लेकिन देश की सेना ऐसा क्यों करेगी ?? वो तो निष्पक्ष  है , नहीं बिलकुल नही बल्कि  इस देश में होने वाली समाजिक क्रान्ति को दबाने के लिए सेना के जवानो में फैला  ब्राह्मणवादी  राष्ट्रवाद का जाहर काम करेगा ,

सेना के जवान को बताया जाता है की मुस्लिम देश के लिए खतरा है , उनको बताया जाता है आरक्षण देश के लिए खतरा है आरक्षण मतलब  दलित देश के लिय खतरा है और ये जवान किसी ने किसी तरह से ग्रामीण  प्रष्टभूमि  से आते है , जहा पर इनका पता चलता है की अब दलित मैला  नहीं उठाता  , चमार अब उन्को सलाम नहीं करते बल्कि अच्छे अच्छे  कपडे पहन कर घूमते है  बल्कि उनसे अच्छे बस  इन जवानो को यानी जातिवादी  जवानो  को यह बर्दास्त  नहीं  होता  इस लिए  हम कह सकते है सेना का पूर्णरूप से भगवाकरण  हो चुका है , जिस सेना के जनरल  कश्मीर में मुस्लिम को मारते है , आदिवासिओ  को मरते है वो भी निर्दोष लोगो को और उनके जनरल भगाव पार्टी ज्वाइन करते है  इस बात के बहुत बड़े मतलब ही और बहुत बड़े खतरे  है 

indian army has become the weapon of Saffron terror and to control  and suppress civil war in india 

Saturday, 17 June 2017

मै ऐसा क्यों हूँ , मै ऐसा ही क्यों हूँ ?? जानिये संस्कृति का व्यक्तितिव पर प्रभाव

जन उदय :  अगर हम कहे शादी तो हमारे  दिमाग में एक तस्वीर उभर  कर सामने आती है , जिसमे फेरे होते है पंडित मन्त्र  पढ़ते  है , आदि आदि  यानी  एक शब्द ने हमें एक संस्कृति  के दर्शन करा दिए  इसी तरह हम कहे निकाह  तो हमें  इस्लामिक  संस्कृति  के दर्शन हो जाएंगे .. संस्कृति  न सिर्फ हमारे रहने पहनने   खाने पिने के ढंग  को निर्धारित  करती है बल्कि हमारे व्यक्तितिव  का भी निर्माण करती है  संस्कृति  में एक बात बहुत उपयोगी   और महत्वपूर्ण  है वह यह है की इसमें भूगोलिक  स्थान का बहुत महत्व है जो  संस्क्रती  को अलग रूप दे देता है जैसे उत्तर भारत के ब्राह्मण जहा मांस नहीं खाते वाही पूर्व  यानी ओड़िसा  , बंगाल  और दक्षिण  भारत के  ब्राह्मण मांस मछली  खाते है इसलिए हम कह सकते है खान पान  केवल भूगोलिक  परिष्ठिथियो  पर  निर्भर  करता  है .

व्यक्तितिव  के निर्माण में संस्कृति  की बहुत बड़ी भूमिका रहती है  जैसे अगर हम ब्राह्मण संस्कृति  का सही ढंग से जायजा  ले  तो हम पायंगे की ब्राह्मण संस्कृति  जिसे हम  १८१८ के बाद से  हिन्दू  धर्म के नाम से भी जानते है क्योकि  १८१८  से पहले हम हिन्दू  नहीं  थे  सिर्फ जातिओ  का एक पुलिंदा   था , इस संस्कृति में व्यक्ति  डरपोक , दब्बू , मानसिक   रूप  से विकृत अन्धविश्वासी और इतना दब्बू  होता है कि  उसे अपने आप पर विशवास ही नहीं होता कि  वो कुछ कर सकता  है , क्योकि इस संस्कृति  का पालन करने से यही होता है
अब हम अगर हम इस्लामिक  व्यक्तित्व  की बात करे तो इसमें  नमाज , रोजा , जकात आदि  की विवेचना जब हम करते है तो संस्कृति  के अनुसार ये लोग अनुशाषित ,परोपकारी , निर्भय , शांत  होने चाहिए , लेकिन मुसलमानों  में आतंकवादी  , ब्राह्मणों में आतंकवादी का होना इस बात का सबूत है  की ये लोग  अपनी अपनी संस्कृति  से अलग होते है

संस्कृति और व्यक्तिव के सम्बन्ध में और   गहन  रूप से  चर्चा  करने के लिए हम इसे समझते है
संस्कृति मुख्यतः मनुष्यों द्वारा अर्जित भौतिक व् अभौतिक वस्तुओ का का समग्र है.
संस्कृति को परिभाषित करते हुए टायलर कहते है –

“व्यापक अर्थ में संस्कृति वह जटिल समग्र है जिसमें समाज के एक हिस्से के रूप में मनुष्य द्वारा अर्जित ज्ञान,विश्वास,कला,नैतिकता,विधि-विधान,रीति-रिवाज के अलावा उसकी अन्य क्षमताए एवं आदतें शामिल हैं.”
इस प्रकार संस्कृति का निर्माण मनुष्यों द्वारा ही होता है साथ ही साथ मनुष्य इस पर निर्भर भी है.
संस्कृति की व्यापक चर्चा आगे कि गयी है.



व्यक्तित्व एक मनोवैज्ञानिक अवधारणा है. तथा इसे मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिभाषित करना चाहिए. सामान्यतः व्यक्तित्व का अर्थ

किसी व्यक्ति के बाह्य स्वरुप यानी रंग-रूप,कद,पहनावा एवं हाव-भाव से लगाया जाता है.
परन्तु यह विचार विज्ञान सम्मत नही है.
व्यक्तित्व का अर्थ व्यक्ति के शारीरिक,मानसिक और सामा
जिक लक्षणों का योग है,जिसके कारण प्रत्येक व्यक्ति एक दुसरे के समान या एक दुसरे से एकदम भिन्न होता है.
व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए किम्बाल यंग कहते हैं –

‘व्यक्तित्व एक व्यक्ति की आदतों,मनोवृत्तियों,लक्षणों तथा विचारो का ऐसा संगठित योग है जो सतही स्तर पर तो विशिष्ट और सामान्य भूमिकाओं के रूप में परिलक्षित होती है. तथा आन्तरिक रूप में उसकी आत्म-चेतना,मूल्यों तथा उद्धेश्यों से संगठित होता है.’

इंगर इसे और भी सरल ढंग से परिभाषित करते हुए कहते हैं –
‘व्यक्तित्व एक व्यक्ति के ऐसे व्यव्हार के समग्र है जिसके अंतर्गत प्रदत्त प्रवित्तियों की पद्धति, परिस्थितियों का एक सिलसिला के साथ अन्तः क्रिया करती है.’

इस परिभाषा से यह स्पष्ट होता है की व्यक्तित्व किसी खास परिस्थिति में हमेशा एक निश्चित ढंग से व्यवहार करता है. यदि व्यव्हार में अक्सर परिवर्तन होता है तो उसे अव्यवस्थित व्यक्तिव कहा जायगा. समान व्यक्ति को सामान परिस्थिति में समान ढंग से व्यव्हार करना है,यही समान व्यक्तित्व की अपेक्षा है.
यह व्यव्हार व्यक्ति की मनोवृत्ति(Attitude),अभिवृत्ति(Motivation),आदतो(Habits),
आदर्शो व् उद्देश्यों (Ideals and Goals) एवं विशेषताओ(Traits) की अभिव्यक्ति है. यह कोई

जैविक गुण नहीं अपितु मनुष्य के सामाजिक प्राणी होने का परिचायक है.
प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व में उसकी संस्कृति का प्रभाव आसानी से देखा जा सकता है. लेकिन इससे यह नहीं समझा जाना चाहिए कि व्यक्तित्व का विकास मात्र संस्कृति के ही प्रभाव में होता है. अन्य कारको की भूमिका कोई कम महत्वपूर्ण नहीं है.

मुख्य रूप से व्यक्तित्व का विकास चार कारको के प्रभाव में होता है –
1. जैविक विरासत 2. भौतिक पर्यावरण 3. समूह अनुभव 4. संस्कृति.
यहाँ विश्लेषण का विषय मात्र संस्कृति और व्यक्तित्व का सम्बन्ध ही हैं फिर भी अन्य कारको की संछिप्त चर्चा आवश्यक है.
जैविक विरासत – जैविक विरासत से आशय व्यक्ति की जैविक क्षमताओं से है अर्थात व्यक्ति का मानसिक स्तर कैसा है, उसका शारीरिक स्वाश्थ्य कैसा है इन चीजो का भी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है.
भौतिक पर्यारवरण – सोरोकिन आदि विद्वानों के अनुसार भौतिक पर्यावरण विशेषकर जलवायु का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है. मध्य एशिया और पश्चिमी एशिया आदि देशो की ओर से आए आक्रमणकारी भारत के राजाओं,महाराजाओं की अपेक्षा जादा क्रूर तथा बर्बर थे. उनकी इस बर्बरता का कारण मध्य व् पशिमी एशिया का कठिन भौतिक पर्यावरण भी था.

समूह अनुभव – व्यक्ति जिस प्रकार के व्यक्ति समूह में रहता है उसक को भी प्रभाव उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है . यदि कोई व्यक्ति चोर,डाकू तथा अपराधी स्वाभाव के समूह के साथ रहता है तो अधिकतर उसका व्यक्तित्व में अपराधी प्रवृत्ति का ही बन जाता है. उदाहरण स्वरूप ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले है की जो बच्चे जन्म के साथ जानवर के साथ रहे थे उनका व्यक्तिक संभ्य समाज से इतर हो गया था. चार्ल्स कुले का आत्म दर्पण का सिद्धांत भी समूह अनुभव के व्यक्त्तित्व पर प्रभाव की पैरवी करता है .

संस्कृति – संस्कृति का व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जिस समाज की जैसी संस्कृति होती है उस समाज के लोगो की मनोवृत्ति,सामाजिक प्रेरणा,इक्षाए,विचार और आदर्श एवं जीवन मूल्य भी वैसे हो जाते हैं.
रूथ बेनीडिक्ट ने एक अध्यन में यह बताया कि मेलानीजिया के डोबू लोग यही मानते हैं कि किसी प्रकार के जादू से होता है. वो लोग अपने आसपास की हर घटना का सम्बन्ध में जादू से जोड़ते हैं तथा हर चीज का कारक जादू को मानतें हैं इन विश्वासों के के कारण डोबू संस्कृति के लोगो के व्यक्तिव में ईर्ष्या,द्वेष,अविश्वास,शक,
आदि का प्रभाव अधिक परिलक्षित होता है इस कारण अन्य व्यक्तियों को एक देबू व्यक्ति शक व् अविश्वास की नजरो से ही देखता है.

दूसरी और बेनिडिक्ट ने ही न्यू मेक्सिको के जूनी लोगो का अध्य्यन कर उनके विश्वासों और व्यवहारों को डोबू लोगो के ठीक विपरित पाया.
जहा डोबू लोग बड़े शकी,खतरनाक,अविश्वासी और धोखेबाज, है. वही दुसरी ओर जूनी लोग सरल,उदार और विनम्र प्रकार के हैं.



उक्त दोनों उदाहरणों से स्पष्ट है अलग अलग सांस्कृतिक मान्यताओं वाले समाजो में रहने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व अलग अलग रहता है.


हार्टन एवं हंट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि –

“व्यक्तित्व सामाजिक स्तर पर स्पष्ट तौर पर भिन्न-भिन्न होता है,प्रत्येक समाज एक या अधिक व्यक्तिव के बुनियादी प्रकारों को विकसित करता है. जो उक्त समाज की संस्कृति पर ठीक बैठता है.”
इस तर्क से यह प्रमाणित होता है कि प्रत्येक संस्कृति में व्यक्तित्व अपने अपने ढंग से प्रभावित होता है. व्यक्तित्व का विकास निश्चय ही किसी न किसी समाज के सन्दर्भ में होता है. व्यक्तित्व का विकास संस्कृति से अलग करके नहीं समझा जा सकता.

रॉल्फ लिंटन ने भी अपनी पुस्तक “द स्टडी ऑफ़ मैन” में कहा है कि- “व्यक्तित्व का विकास और संस्कृति का अर्जन अलग-अलग प्रक्रियाएं नहीं हैं बल्कि दोनों बिलकुल ही सामान प्रकार की सिखने की प्रक्रियाएं हैं.”
मानवशास्त्रियों द्वारा जितने भी अध्य्यन हुए हैं उनमे यह स्पष्ट होता है की व्यक्तित्व के विकास में संस्कृति की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण रही है. कुछ मनोवैज्ञानिको ने भी अनुभवशास्त्रीय अध्ययन के आधार पर स्वीकार किया है कि संस्कृति की व्यक्तित्व पर अमिठ छाप पड़ती है.

सामान संस्कृति के लोगो के व्यक्तिव लगभग एक ही प्रकार का होता है इसी को आधार लेकर अब्राहम कोर्दिनर ने 
“बुनियादी व्यक्तिव प्रारूप “ कि अवधारणा विकसित की.

दूसरी ओर कई बार व्यक्तित्व द्वारा संस्कृति को प्रभावित करने के भी उदाहरण मिलते हैं इसी अधार पर मैक्स वेबर ने “करिश्माई व्यक्तित्व” की अवधारणा विकसित की थी. उदाहरण के तौर पर महात्मा गांधी,स्वामी विवेकानंद,मार्टिन लूथर,इसा मसीह,गौतम बुद्ध जैसे महान व्यक्तियों ने बड़े स्तर पर समाज की संस्कृति को प्रभावित् किया.
अंत में यह समझ लेना अवश्यक होगा की संस्कृति सामान रूप से सभी के व्यक्तित्व का निर्माण नहीं करती. कुछ बातो में किसी का व्यक्तित किसी के समान हो सकता है तो कुछ बातो में भिन्न भी हो सकता है. ये अवश्य कहा जा सकता है कि व्यक्तिव के निर्माण में संस्कृति की व्यापक भुमिका है. दूसरी ओर संस्कृती भी व्यकतिगत विश्वास कि सामूहिक स्वीकृति की परिणिति है.

संस्कृति(culture)

संस्कृति मुख्यतः मनुष्यों द्वारा अर्जित भौतिक व् अभौतिक तत्वों का का समग्र है.
हर्षकोविड्स के अनुसार – ‘संस्कृति पर्यावरण का मानव निर्मित भाग है’
संस्कृति को परिभाषित करते हुए टायलर कहते है –

‘व्यापक अर्थ में संस्कृति वह जटिल समग्र है जिसमें समाज के एक हिस्से के रूप में मनुष्य द्वारा अर्जित ज्ञान,विश्वास,कला,नैतिकता,विधि-विधान,रीति-रिवाज के अलावा उसकी अन्य क्षमताए एवं आदतें शामिल हैं.’
इस प्रकार संस्कृति का निर्माण मनुष्यों द्वारा ही होता है साथ ही साथ मनुष्य इस पर निर्भर भी है.
संस्कृति के अंतर्गत आने वाले तत्वों को दो भागो में विभाजित किया जा सकता है – 1. अभौतिक तत्व 2. भौतिक तत्व(सभ्यता)

अभौतिक तत्व- संस्कृति के अभौतिक तत्वों के अंतर्गत वे अमूर्त तत्व सम्मिलित हैं, जिन्हें हम प्रत्यक्षतः अनुभव नहीं कर सकते किन्तु वो हमारी संस्कृति का अमिठ हिस्सा हैं तथा हमारे जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करते हैं.
संस्कृति के अभौतिक तत्व निम्नलिखित हो सकते हैं –

धर्म,विचारधारा,सामाजिक रीती-रिवाज,कर्म काण्ड आदि.

भौतिक तत्व – संस्कृति के भौतिक तत्वों को सभ्यता का परिचायक भी माना जाता है तथा कुछ विद्वान इन्हें सभ्यता का हिस्सा मानते हैं किन्तु सर्वमान्य रूप से इन्हे भी संस्कृति के अंतर्गत शामिल किया गया हैं.
संस्कृति के भौतिक पक्षो के अंतर्गत वे मूर्त वस्तुए शामिल हैं जुन्हे प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकतें हैं
संस्कृति के भौतिक तत्वों के अंतर्गत मानवीय सुख सुविधा हेतु निर्मित वैज्ञानिक उपकरणों रोज मर्रा की जरुरत की वस्तुवो को शामिल किया जा सकता है – जैसे मेज,कुर्सी आदि.
संस्कृति की विशेषताएँ –
1. संस्कृति सीखी जाती है
2. संस्कृति संप्रेषित होती है
3. संस्कृति सामाजिक होती है
4. संस्कृति एक आदर्श के रूप में
5. संस्कृति तृप्ति दायक होती है
6. संस्कृति में अनुकूलन की क्षमता होती है
7. संस्कृति समन्वयकारी होती है
8. संस्कृति अधिव्यक्तिक और अधि साव्यवी होती है – क्रोबर

9. संस्कृति आवश्यकतापूर्ति का साधन हैं

Monday, 22 May 2017

अन्याय और उत्पीडन के खिलाफ एक लोकतांत्रिक आवाज है भीम आर्मी : श्रीकांत सत्वदे


संघियो ब्राह्मणों  के आतंकवादी हजारो तरह तरह के दस्तो  के रूप में काम करते है एम् एन एस , शिव सेना , हिन्दू सेना , गो-आतंक , धर्म सेना , ब्राह्मण सेना , ब्राह्मण मह्सभा  आर  एस एस , हिन्दू परिषद , विश्व हिन्दू  परिषद् , बजरंग  दल , ये सब दल धर्म के नाम पर देश में आतंक फैलाते  है दंगे करवाते है  लेकिन कमाल की बता है मीडिया में कभी इस बात की चर्चा नहीं हुई की ये दल  देश के  लोकतंत्र  के लिए खतरा है या नहीं लेकिन जैसे ही दलितों  का एक  दल  जो सिर्फ अपने उपर  हुए अत्याचारों  के खिलाफ एकजुट  हो कर पदर्शन करने  लग जाता  है  तो सारे  आतंकवादी  ब्राह्मण  यह कहने लग जाते है  की इस  दल  पर  विचार  होना चाहिए

“सदियों के दमन से उपजी घुटन और अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए दलितों के भीतर प्रतिकार की बलवती होती भावना का परिणाम ही ‘भीम आर्मी’ जैसे संगठन हैं। ”

पश्चिमी यूपी में दलित युवाओं के आक्रोशित समूह ‘भीम आर्मी’ के उभार को लेकर प्रशासन और समुदाय दोनों सकते में है। सहारनपुर में हाल ही में हुई हिंसा में भीम आर्मी के हाथ होने की बात पुलिस के आला अधिकारी कह रहे हैं। वहीँ ‘भीम आर्मी’ के पदाधिकारियों ने किसी भी हिंसक कार्यवाही में हाथ होने से साफ इंकार किया है। खैर सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आयेगी।

वैसे भीम आर्मी इतना भी खूंखार या रहस्यमय संगठन नहीं है, जैसा सत्ता और मीडिया प्रतिष्ठान उसे बनाने पर तुले हुए है। भीम आर्मी को लेकर काफी सामग्री सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। जिसमें उसके कर्ताधर्ता नवजवान चंद्रशेखर रावण, सतीश कुमार, अंकित, अक्षय, रोहित राज और ममता के भाषण और इंटरव्यू मौजूद है। भीम आर्मी अपने सारे सार्वजनिक रूप से करती आई है। उनका दावा है कि भीम आर्मी दलित समुदाय के लोगों में आत्मरक्षा और स्वाभिमान का भाव जगाने के लिए कार्यरत है। कई गांव की दलित बस्तियों में भीम आर्मी के लोग, उनके बोर्ड और पोस्टर सहजता से उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि दलित युवाओं के मध्य भीम आर्मी की जबरदस्त विश्वसनीयता और लोकप्रियता देखी जा सकती है।



क्यों पनपते हैं ‘भीम आर्मी’ जैसे संगठन?

इसका जवाब कथित उच्च जाति वर्णों द्वारा किए जाने वाले दमन और शोषण में छिपा है। आज तकरीबन हर सवर्ण जाति केे नाम पर तरह-तरह की सेनाएं, संगठन हैं, जो अपनी जातीय गौरव के नाम पर कानून और व्यवस्था को जब चाहे तक पर रख देते हैं। जातिवादी सेनाओं का यह दौर बिहार में रणवीर सेना के दौर में चरम पर रहा। बीच का कुछ वक्त गुजरा जब इस प्रकार की सेनाओं की धमक कुछ कम सुनाई दी, लेकिन अब देश भर में तरह तरह की सेनाएं पूरे जोश हैं। कई बार इनके अन्याय और अत्याचार के सामने पुलिस व प्रशासन भी मौन रहता है।

इन संविधानेत्तर सेनाओं को इतना शक्तिशाली कर दिया गया है कि वे अब हर चीज़ को नियंत्रित करने लगी है। खासतौर पर मंडल कमीशन के लागू होने और राजनीतिक हिंदुत्व के उभार के बाद कई जातिसूचक सेनाएं अस्तित्व में आईं। अधिकांश जातिसूचक सेनाओं में दलितों के प्रति घृणा का जो भाव कूट-कूटकर भरा है वह आरक्षण विरोध के नाम पर पूरी ताकत से सामने आता रहा है। इन सेनाओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों का भी जातिकरण करने का काम किया और उन्हें अपनी अपनी जाति की जागीर में बदल दिया है। शिवाजी महाराज हो या महाराणा प्रताप, इन्होंने किसी को नहीं छोड़ा।

दमन का प्रस्फुटन है भीम आर्मी

गैर दलित जातियों की जाति सेनाओं की वजह से दलितों को शिक्षण संस्थानों से लेकर आजीविका के स्थानों और राजनीतिक अवसरों तक हर तरफ दमन का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम का भी विरोध करना इन सवर्ण जातिवादी सेनाओं का प्रमुख काम रहा है। खुलेआम हिंसा के जरिये दलितों में दहशत पैदा करने को आतुर इन जाति सेनाओं को राजनीतिक प्रश्रय भी मिलता रहा है। नतीजा यह हुआ कि इन सेनाओं से पीड़ित दलितों में आक्रोश बढ़ता गया। इस दमन और घुटन का प्रस्फुटन भीम आर्मी जैसे संगठनों के उभार की असली वजह है।

दलितों ने हमेशा संंविधान को माना

अब नवजवान दलित पीढ़ी में शिक्षा आई है और सामर्थ्य भी। उन्होंने संविधान को समझा, कानून और व्यवस्था का आदर किया तथा संविधान के दायरे में रह कर न्याय के लिए संघर्ष किया है। देश की 70 साल की आज़ादी के इतिहास में एक भी स्थान पर दलितों के संगठित सशस्त्र संघर्ष का कोई उदहारण नहीं मिलता है। दलितों ने सदैव संविधान को माना और आज भी वे पूरी तरह से संविधान के दायरे में ही अपने संगठन निर्माण और जन जागरण का काम करते दिखाई पड़ते है।

जहां तक भीम आर्मी का सवाल है, वह भी संविधान की हदों में रहकर ही कार्यरत है। लेकिन जहां दलितों के साथ गंभीर हिंसा की घटनाएं हुई हैं, वहां प्रतिरोध में आवाज उठाने का काम भी भीम आर्मी ने किया है। इसके अलावा कोई रास्ता भी उनके पास नहीं था।

सहारनपुर की सच्चाई

हाल ही में जो घटनाक्रम सहारनपुर जिले में हुआ है, उसमें पहले अम्बेडकर जयंती के नाम पर सत्तारूढ़ दल के लोगों द्वारा दलितों और मुसलमानों को भिड़ाने की कोशिश की गई। इसमें सफलता नहीं मिली तो दलित बस्ती पर हमले किये गये, रविदास का मंदिर तोडा गया, अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित की गई, दलितों के घर जलाये गये, दलित महिलाओं के हाथ काटे गये। जमकर हिंसा का तांडव शब्बीरपुर में किया गया। इस वारदात के घटित होने के चार दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई तो आक्रोशित दलित समुदाय ने भीम आर्मी के बैनर तले महापंचायत की इजाजत मांगी जो नहीं दी गई। महापंचायत में शिरकत करने जा रहे युवाओं को भड़काने के लिए उन पर जगह-जगह लाठी चार्ज किया गया। अंततः आक्रोशित भीड़ ने कानून व्यवस्था को हाथ में ले लिया। अब शासन, प्रशासन और मीडिया सब तरफ से आवाज उठ रही है कि भीम आर्मी पर प्रतिबन्ध लगाओ, क्योंकि वह हिंसक है। उसके नेताओं पर रासुका लगाओ, क्योंकि वे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके है।


मगर सवाल यह है कि जब तक दलित मार खाता रहे, तब तक वह राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। जब तक सवर्ण सेनाओं की मनमानी दलित सहे, तब तक वह भला है लेकिन जैसे ही वह जवाब देने लगे तो खतरा बन जाता है। यह दोगलापन है, यह पाखंड है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।


जब से सहारनपुर हिंसा के लिए सिर्फ भीम आर्मी को गुनहगार ठहराने की कोशिशें चली हैं, दलितों के दिल में भीम आर्मी के प्रति जबर्दस्त सहानुभूति और समर्थन की लहर उठ खड़ी हुई है। दलित राजनेता और बुद्धिजीवी भले ही भीम आर्मी की आलोचना करते दिख रहे हो मगर जो लोग शासन में है वो भीम आर्मी को मिल रहे जन समर्थन से अनजान नहीं होंगे।