Apni Dukan

Showing posts with label hcu. Show all posts
Showing posts with label hcu. Show all posts

Wednesday, 30 March 2016

बलात्कार कर नंगा घुमायंगे शहर में पुलिस ने दलित छात्राओं को दी धमकी , हैदराबाद विश्वविध्यालय अपडेट

जन उदय : पुरे षड्यंत्र रचा ए बी वी पी ने  हैदराबाद में छात्रो को गिरफ्तार करवाने के लिए पुलिस ने दिया षड्यंत्र में सहयोग

जेल में करीब एक हफ्ता गुजारने के बाद जमानत पर बाहर आए हैदराबाद यूनिवर्सिटी के 24 स्टूडेंट्स और दो टीचरों ने आरोप लगाया कि उन्हें कथित तौर पर पुलिस की हिरासत में मारा-पीटा गया और धमकी दी गई। इन छात्रों को परिसर में 22 मार्च की हिंसा के सिलसिले में जमानत प्रदान की गई है। हिंसा के दौरान कुलपति के सरकारी आवास में भी तोड़फोड़ की गई थी।

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर तथागत सेन गुप्ता ने कहा कि मैंने खुद सुना कि पुलिस ने लड़की के साथ बलात्कार की धमकी दी। पुलिस ने हमें कहा कि अगले 24 घंटे के लिए हमारे मानवाधिकार खत्म हो गए हैं।  पुलिस ने छात्रो समेत टीचर्स  को भी बेरहमी से पीटा

यह बात एकदम ध्यान रखने की है की हैदराबाद विश्विध्य्ल्या में पुलिस टार्चर को ठीक उसी तरह अंजाम दिया गया जिस तरह दिल्ली के जे एन यु और पुणे में षड्यंत्र रचा गया

इस वक्त संघ सरकार की बस एक ही वरीयता है की जितने भी दलित और बी जे पी विरोधी संघठन है उनको वर्वाद करना या डराना , यह बात भी ध्यान रखने की है की मोदी खुद षड्यंत्र  और हिंसा में विशवास रखने वाला  ब्यक्ति है यह वह व्यक्ति है जो ताकत पास होने पर अपने आपको शेर समझने लगता है और कमजोर होने पर दुबक कर बैठ जाते है

हैदराबाद के छात्रो के मसले में एक बात विशेष रूप से सामने आ रही है की इसमें पुलिस  बाखूबी अपना रोल निभा रही है यानी संघी सरकार के साथ है  , कई छात्रो और छात्राओं ने कहा है की पुलिस लगातार  इनको गन्दी गन्दी गालिया  दे रही थी  इनको कही जगह  शिफ्ट किया  गया और मारपीट की गई  


Wednesday, 23 March 2016

रोहित वेमुला संस्थानिक हत्या ::: ए बी वी पी और संघ ने फिर रचा हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में षड्यंत्र : की वी सी ऑफिस में तोड़ फोड़ इल्जाम दलित छात्रो पर

जन उदय : खबर  आ रही है की कन्हिया कुमार के  हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जाने पर और रोहित वेमुला की संस्थानिक हत्या के खिलाफ पदर्शन को दबाने के लिए फिर से एक बार ए बी वी पी  और संघ ने  हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में षड्यंत्र रच दिया है

यह ज्ञात रहे की छात्र रोहित वेमुला की संस्थानिक हत्या और दोषीओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है , जिसमे वाईस चांसलर अप्पाराव का इस्तीफा / निष्काशन शामिल है

रोहित वेमुला की हत्या के बाद से ही अप्पाराव को छुट्टी पर भेज दिया गया था  जिसके कारण सभी छात्र नाराज थे क्योकि छात्र अप्पाराव का निष्काशन चाहते है , लेकिन सरकार  ने न तो नया दिया रोहित वेमुला को और न ही उनकी कोई मांग मानी बल्कि अप्पाराव को दुबारा ड्यूटी पर बुला लिया  जिसके विरोध में छात्रो ने शांतिपूर्ण विरोध शुरू कर दिया

यह भी देखने वाली बात है की वी सी  ने कैंपस को छावनी में  तब्दील कर दिया है और छात्रो की हर सुविधा को खत्म कर दिया है जैसे बिजली , पानी ,  व्वाई फाई इत्यादि

इसके अलावा ३६ छात्रो को नजरबंद कर कहा भेज दिया गया है यह भी पता नहीं , छात्रो के बारे में पूछे  जाने पर पुलिस मना  कर रही है की छात्र का इनको नहीं मालूम ,

बताया   जा रहा है की वी सी ऑफिस को खुद ए बी वी पी छात्रो ने  तोड़ फोड़ दिया है  और इसका इल्जाम पदर्शन कारी  छात्रो पर लगाया गया है , इस तरह के षड्यंत्र  संघ  के लिए कोई नई बता नहीं है  जे एन यु षड्यंत्र  तो अभी भी जिन्दा है

यूनिवर्सिटी में हालात   इमरजेंसी की तरह हो गए है  ऐसा लगता है इस बार फिर दो चार दलित छात्रो की हत्या होगी