टेक्सास, 14 मार्च जन
उदय भारत ही नहीं, विश्व के कई देशों में सांवली लड़की लोगों को नहीं भाती।
सांवला होना भारत में अभिशाप की तरह है। सांवली लड़कियों को तरह तरह के ताने सुनने
पड़ते हैं। इस वजह से वह कई बार अवसाद में आ जाती हैं। गोरी चमड़ी की मानसिकता का
पता कॉस्मैटिक बाजार से लगा सकते हैं। टीवी में गोरा बनाने के एड चलते हैं व
डॉक्टर्स सर्जरी की की भी बात करते हैं। लोगों की गोरी और सांवले रंग के प्रति
लोगों की सोच बदलने के लिए
अब टेक्सास यूनिवर्सिटी की तीन स्टूडेंट्स ने बेड़ा
उठाया है। गहरा सांवला रंग भी खूबसूरत होता है, इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए तीन दोस्तों ने ऑनलाइन कैम्पेन
शुरू किया है। नाम है अनफेयर एंड लवली। इसमें रंग की वजह से खुद को कम आंकने वाली
या बेइज्जती की शिकार लड़कियों को सेल्फी भेजने को कहा गया है। यह कैम्पेन तेजी से
आगे बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के 21 साल के छात्र पॉक्स जोन्स ने बताया कि उन्होंने अपनी दो
दोस्तों की कहानी सुनकर इस कैम्पेन को शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त
मिरुशा और यानुशा श्रीलंका की हैं। उन्होंने बताया उनकी फोटो पर कैसे उनके रंग को
लेकर गंदे कमेंट किये जाते थे। इसके बाद उन्होंने उनकी फोटो खींची और उसके नीचे
दोनों बहनों ने लिखा- रंगभेद सामाजिक बुराई है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली और
देखते ही देखते सांवले रंग की महिलाएं उनसे जुड़ने लगीं। इसके बाद हम तीनों ने
मिलकर सोशल मीडिया पर हैशटैग अनफेयर एंड लवली कैम्पेन शुरू किया।